{"_id":"5bc2399fbdec22696c1d0cda","slug":"pradhan-s-murderer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की हत्या की योजना बनाने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान की हत्या की योजना बनाने वाले गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी व एएसपी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के सरगना और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। इन पर प्रधान की हत्या की योजना बनाने का भी आरोप है। इसका खुलासा एसपी ने वार्ता कर किया।
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस और एसओजी टीम ने आशीष पुत्र रनवीर और भूरा उर्फ अरविंद पुत्र वीरेंद्र जादौन निवासी कुंडा बरवाना को पुन्नेर भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया है। शनिवार को खुलासा करते हुए एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इनके पास से दो तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह एक व्यक्ति से रंजिश मानते हैं। उसी की हत्या के लिए तीन-चार दिन से योजना बना रहे थे।
योजना के अनुसार आज उसकी हत्या के लिए यहां पर इकट्ठे हुए थे। इन्हें आशंका थी कि वह व्यक्ति इनकी मुखबरी करता है। गिरफ्तार अभियुक्त भूरा उर्फ अरविंद ने बताया कि आज घटना नहीं होती तो एक-दो दिन में हाथरस जंक्शन थाने से जिस मुकदमे में वांछित है, उसमें हाजिर होकर जेल चला जाता। इसके जाने के बाद इसका साथी अजय गुड़गांव में नौकरी करता है। वह उस व्यक्ति को सूचना देता और सुनील, राजकुमार और आशीष के साथ मिलकर उस व्यक्ति की हत्या कर देते। हत्या करने के बाद यह लोग गुड़गांव भाग जाते। अरविंद ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करता हैं। पकड़े गए आरोपियों पर कई पुराने मुकदमे चल रहे हैं। खुलासे के वक्त एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, इंस्पेक्टर केपी सिंह, सर्विलांस प्रभारी आदि मौजूद थे।