{"_id":"583f17de4f1c1bb61fde6efa","slug":"police-gang-of-thieves-climbed-handle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गैंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गैंग
अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हाथरस गेट पुलिस चोरी के आरोपियों के साथ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे की आड़ में चोर दुकानों, मकानों को निशाना बना रहे हैं। सर्दियाें में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए हाथरस गेट पुलिस ने चोरों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने छह चोरों को दबोचकर जेल भेज दिया। इन चोरों ने शहर में हुई कई चोरियों में अपना हाथ होना बताया है।
हाल ही में आदर्श नगर स्थित ग्रामीण बैंक में भी इस गैंग ने चोरी की कोशिश की थी, लेकिन बैंक की मजबूत तिजोरी ने इनके इरादाें पर पानी फेर दिया था। वहीं कोतवाली क्षेत्र में भी एक घर में चोरी को अंजाम दिया था। गैंग के सरगना हौला पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी रोकने के लिए जल्द ही ऐसे और आरोपियों को दबोचा जाएगा।
इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के इरादे से चिंतापुर गंदे नाले के पास जंगल में छिपे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को घेरकर दबोच लिया। इनके पास से 700 ग्राम नशीला पाउडर, तीन चाकू, एक तमंचा, दो कारतूस पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई एक टीवी भी पुलिस ने बरामद की है। आरोपियों में राजू पुत्र सलीम निवासी कांशीराम कॉलोनी, विश्वचंद्र पुत्र तुलसीदास, संदीप पुत्र बाबूलाल, शशी उर्फ शशिया और अमित पुत्रगण फत्ते सिंह निवासीगण नगला अलगर्जी हैं।
गैंग का लीडर अमित उर्फ हौला पुत्र तुलसीदास निवासी नगला अलगर्जी भी पुलिस की पकड़ में आया है, जिस पर विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। चोराें को दबोचने वाली टीम में एसआई मनोज शर्मा, विनोद कुमार, रवि कुमार, देवेंद्र सिंह, जोगेंद्र, दिनेश, जितेंद्र कुमार, गणेश गौड़ शामिल रहे।
वहीं जलेसर रोड पर एक दुकान की छत काटकर चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने कोतवाली पुलिस से चोरी की शिकायत की है। दुकानदार हरिओम पुत्र भूदेव प्रसाद कांशीराम कॉलोनी में रहते हैं। सब्जी मंडी तिराहा रोड पर उनकी दुकान है।
मंगलवार रात को चोरों ने दुकान की छत काट दी। चोर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये नकद, हजारों रुपये की खेरीज, गुटखा और मक्खन चोरी कर ले गए। शहर में चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। पुलिस को चोरियां रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।