फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police File report agaisnt 12 accused

विवाहिता का शव जलाने में 12 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 24 Jun 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 24 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police File report agaisnt 12 accused
जलती हुई महिला
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के पैठ गांव में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में इलाहाबाद के फूलपुर के निवासी फूलचंद्र ने कहा है कि उनकी बड़ी बेटी अनीता की शादी चार साल पहले पैठ गांव के राजीव उर्फ राजू पुत्र ओंकार से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी को तंग कर रहे थे। आरोपियों ने गुरुवार को उनकी बेटी को मारने के बाद जला दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने फूलचंद्र की शिकायत पर पति राजीव, ससुर ओंकार और शव जलाने में सहयोग करने के दस आरोपियों के विरुद्ध धारा 304(बी), 201 और 120 (बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मुरसान जगदीश चंद्र के मुताबिक आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि अनीता की मौत गुरुवार को संदिग्ध हालात में हुई थी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, ससुराली शव को जला चुके थे। पुलिस को मौके से केवल राख ही मिली थी। पुलिस की सूचना पर अनीता के पिता शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed