{"_id":"594d5f2c4f1c1bb3378b4704","slug":"police-file-report-agaisnt-12-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव जलाने में 12 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का शव जलाने में 12 के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
जलती हुई महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के पैठ गांव में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में इलाहाबाद के फूलपुर के निवासी फूलचंद्र ने कहा है कि उनकी बड़ी बेटी अनीता की शादी चार साल पहले पैठ गांव के राजीव उर्फ राजू पुत्र ओंकार से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उनकी बेटी को तंग कर रहे थे। आरोपियों ने गुरुवार को उनकी बेटी को मारने के बाद जला दिया।
पुलिस ने फूलचंद्र की शिकायत पर पति राजीव, ससुर ओंकार और शव जलाने में सहयोग करने के दस आरोपियों के विरुद्ध धारा 304(बी), 201 और 120 (बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मुरसान जगदीश चंद्र के मुताबिक आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि अनीता की मौत गुरुवार को संदिग्ध हालात में हुई थी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, ससुराली शव को जला चुके थे। पुलिस को मौके से केवल राख ही मिली थी। पुलिस की सूचना पर अनीता के पिता शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।