फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police caught Illigal Gun factory, five arrested

पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, पांच गिरफ्तार 

Fri, 23 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ। 
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ।  Updated Fri, 23 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
 Police caught Illigal Gun factory, five arrested
तमंचा फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : amar Ujala
कोतवाली पुलिस ने एटा-हाथरस सीमा से सटे गांव जनसोई में तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। खंडहर में चल रही इस फैक्ट्री से पुलिस ने पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी एटा जनपद के निवासी हैं। यहां से असलहे अन्य जिलों में सप्लाई किए जाते थे। 
विज्ञापन


एडीशनल एसपी डॉ. अरविंद कुमार ने कोतवाली में पत्रकारों को जानकारी दी कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस टीम जनसोई नहर पुल पर पहुंची। यह एटा जनपद की सीमा से सटा हुआ है। पुल के निकट खंडहर पड़े स्कूल में छापा मारा तो देखा कि वहां पांच लोग तमंचा बना रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर आरोप भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। खंडहर में चारों तरफ शस्त्र बनाने के उपकरण फैले हुए थे। मौके से चार तमंचे तैयार तथा कई अधबने हुए मिले। शस्त्र बनाते समय राजेश पुत्र नत्थू, नित्यानंद पुत्र सुखदेव, शिशुपाल पुत्र नेकसे निवासी गांव सभापुर थाना निधौली कलां एटा, बंटू पुत्र बाबूलाल गांव पवां, अमनेश पुत्र नत्थू सिंह बढ़ई मौके से गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से राजेश तथा नित्यानंद पहले भी कई बार एटा थाने से तमंचा फैक्ट्री संचालित करने के मामले में जेल जा चुके हैं। ये लोग 315 बोर के तमंचे को नाल की लंबाई से हिसाब से 300 रुपये से लेकर दो हजार में बेचते थे। जैसे ही ऑर्डर मिलता था, माल तैयार कर सप्लाई कर देते थे। सीओ नरेशचंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीम में दरोगा संजीव त्यागी, राजेश यादव, सिपाही शीलेश कुमार, उमाशंकर, समीरअली, अनुज  पुनिया आदि सम्मलित थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed