{"_id":"598213354f1c1b92218b4598","slug":"police-caught-illegal-ordinance-in-sikandrao","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में पकड़ा तमंचों का जखीरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदराराऊ में पकड़ा तमंचों का जखीरा
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ।
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
tamancha
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ बरेली और सिकंदराराऊ पुलिस ने बुधवार को नगर में एक कार से बडे़ पैमाने पर तमंचे बरामद किए हैं। बरेली से मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने दो तमंचा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी कार से 315 बोर के 92 तमंचे बरामद बरामद किए गए हैं। यह असलहे सीतापुर, लखनऊ समेत पूर्वांचल के कई राज्यों में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे थे।
बरेली एसटीएफ प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व बरेली में सीतापुर निवासी बरनाम सिंह 50 तमंचों के साथ पकड़ा गया था। उसने बताया कि इन तमंचों का निर्माण हाथरस के सिकंदराराऊ में किया जाता है। मंगलवार को बरेली एसटीफ को सूचना मिली कि सिकंदराराऊ में एटा रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे स्थित साहब सिंह के मकान से तमंचों की सप्लाई की जानी है। बुधवार को एसटीएफ की टीम मकान के आसपास छिप गई। दोपहर को जैसे ही कार संख्या यूपी 32-सीवाई 6312 साहब सिंह के मकान से निकली, एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर पुलिस को इस कार से एक कार्टन मिला, जिसमें 92 तमंचे बरामद किए गए। सभी तमंचे उच्च क्वालिटी के बने हुए थे। पीतल की टोपी फिट करके इन्हें मजबूती दी गई थी। कार से सीतापुर निवासी मुल्लू मौर्या पुत्र छुट्टा, जहीर खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मकान की भी तलाशी ली लेकिन वहां कोई नहीं मिला। अजयपाल सिंह के अनुसार इस गिरोह में काफी संख्या में लोग काम करते हैं। और ऑर्डर पर पूरे प्रदेश में तमंचे की सप्लाई करते हैं। समाचार लिखे जाने तक बरेली और कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस पकड़े गए दोनों कार सवार शातिर युवकों से पूछताछ कर रही थी।