फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police catch millions of speculators in hathras

पुलिस ने पकड़ा लाखों का सट्टा, भाग निकला चतुरा

Sun, 18 Jun 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Sun, 18 Jun 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police catch millions of speculators in hathras
सट्टा - फोटो : अमर उजाला
सट्टे की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। सट्टा माफिया चतुरा की करोड़ों की संपत्ति सीज करने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात को खातीखाना स्थित एक मकान पर छापा मारा। इस मकान में लाखों का सट्टा होने की खबर मिली थी। छापेमारी के दौरान सट्टा माफिया चतुरा और उसका साथी अरविंद सुनार भाग निकले जबकि चतुरा का दायां हाथ कहे जाने वाले बौबी ठाकुर समेत चार सटोरियों को पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने मौके से सट्टे की पर्चिंया, रजिस्टर और खाईबाड़ी में लगाए गए एक लाख तीन हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक पुलिस को पता चला था कि चतुरा के सबसे खास माने जाने वाले बौबी ठाकुर ने खातीखाना में एक मकान खरीदा है और इस मकान में सट्टा लगाने का गोरखधंधा किया जाता है। पुलिस ने चतुरा और दूसरे सटोरियों को दबोचने के लिए मुखबिरों को लगाया। शनिवार रात को पुलिस को मुखबिर ने पक्की सूचना दी। पुलिस ने पूरी एहतियात बरती और एएसपी से वारंट लेकर गुपचुप तरीके से मकान पर छापा मार दिया। पुलिस के पहुंचते ही चतुरा आवास विकास कॉलोनी निवासी अरविंद सुनार को लेकर दूसरे रास्ते से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने बौबी ठाकुर पुत्र राधेश्याम को दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस के हाथ सट्टे के आरोपों में कई बार जेल जा चुका भोला भी चढ़ गया। बीते साल जब तत्कालीन एसपी अजयपाल शर्मा ने चतुरा पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की थी तब भोला पुत्र शंकरलाल निवासी मोहल्ला ऊंटगाड़ी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। बौबी पर भी तब शिकंजा कसने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था। कोतवाली पुलिस ने मौके से पवन पुत्र रज्जो निवासी भूरापीर और नगरिया नंदराम निवासी विष्णु पुत्र भगवती को भी दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौबी ठाकुर के खिलाफ जुआ और सट्टा कराने के आरोप में कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है जब पुलिस ने बौबी को दबोचा है। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में चतुरा, अरविंद, बौबी, भोला, पवन और विष्णु को आरोपी बनाया गया है। इसमें से चतुरा और अरविंद मौके से फरार हो गए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़े पैमाने पर किसी मकान में जुआघर चलाने पर यह धारा लगाई जाती है। यह अपराध गैर जमानतीय है इसलिए आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।


सट्टा माफिया चतुरा पर फिर लगेगा गैंगेस्टर

सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि सट्टा माफिया चतुरा के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चतुरा के खिलाफ सदर कोतवाली में नए सिरे से मुकदमा दर्ज किया गया है। वह फरार है। उस पर और उसके साथियों पर नए सिरे से गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह पूछने पर कि बीते साल ही चतुरा पर गैंगेस्टर लगाया गया था, कोतवाल ने कहा, नए अपराध का मुकदमा दर्ज होने पर नए सिरे से गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा सकती है। मालूम होकि चतुरा पर अब तक 32 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। तीन बार गैंगेस्टर की कार्रवाई हो चुकी है और दो बार गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed