{"_id":"573766b64f1c1b816b91a494","slug":"police-boarded-handle-gang-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग का सरगना! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग का सरगना!
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पुलिस ने एक कुख्यात गैंग के सरगना को दबोचने का दावा किया है। उससे पूछताछ के बाद गैंग के सदस्य और उसके कई साथियों को पुलिस ने उठा लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सरगना हाथरस, अलीगढ़ समेत आसपास कई जिलाें में लूट, हत्या और अपहरण के मामलों में आरोपी रह चुका है।
पुलिस के मुताबिक इस गैंग को राजेश टोंटा गैंग का विरोधी माना जाता है। टोंटा की हत्या के बाद इस गैंग ने सिर उठा लिया। पिछले सालों में गैंग ने हाथरस और आसपास जिलों में कई संगीन घटनाओं को अंजाम दिया। शहर में बीते कुछ महीनों में हुई लूट की घटनाओं में इस गैंग का हाथ होने की बात कही जा रही थी। इस समय गैंग व्यापारियों से मोटी चौथ वसूलना में लगा हुआ था। पुलिस के मुताबिक इसके अलावा सुपारी लेकर जमीनों पर कब्जा करने और दिलाने का काम भी गैंग के सदस्य कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसे कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि खुलकर कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं। नाम नहीं छापने की शर्त पर पुलिस अधिकारियों ने सरगना के हाथ आने की जानकारी मीडिया को दी है। जल्द ही गैंग के कारनामों का खुलासा पुलिस करेगी।