{"_id":"582c9c5a4f1c1b57368ffac9","slug":"pepper-in-the-eyes-trying-to-rob-cash-jonkkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंककर कैश लूटने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च झोंककर कैश लूटने की कोशिश
अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट के बाद फरार होते संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश बाइकर्स ने कस्बे के निकट किला मोड़ पर बाइक सवार की आंखों में मिर्च झोंककर केजीडब्ल्यू पोस्ट ऑफिस के पोस्टमाटर से करीब साढ़े 13 लाख रुपये का कैश लूटने का प्रयास किया। आंखों में मिर्च गिरने से बाइक असंतुलित होकर पलट गई। पोस्टमास्टर कैश से भरा थैला लेकर शोर मचाते हुए खेतों की ओर भागे।
शोरगुल से बाइकर्स के पैर उखड़ गए, जिससे सरकारी कैश लुटने से बच गया। पीड़ित पोस्टमास्टर ने अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली सासनी में तहरीर दे दी है। विजयगढ़ रोड स्थित खंडेलवाल ग्लास वर्क्स (केजीडब्ल्यू) कारखाना बंद होने से यहां स्थापित पोस्ट ऑफिस वर्तमान में ग्राम बांधनू में चल रहा है।
इस पोस्ट ऑफिस में अलीगढ़ बाईपास निवासी लालमणी राम पुत्र शारदा प्रसाद पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं। बडे़ नोटों का चलन बंद होने से ग्रामीण अंचल के पोस्ट ऑफिस में भी जमकर नोट जमा किए जा रहे हैं। मंगलवार की शाम को पोस्टमास्टर साढे़ तेरह लाख का कैश जमा करने के लिए बांधनू से सासनी आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान ग्राम बांधनू निवासी राजेंद्र चौहान के पुत्र जीतू और पारुल बाइक से सासनी आ रहे थे। रोड पर वाहन का इंतजार कर रहे पोस्टमास्टर ने लिफ्ट मांगी। बाइक पर उनके साथ सासनी के लिए चल दिए। आरोप है कि जैसे ही सासनी के निकट किला मोड़ पर पहुंचे वैसे ही पीछे आ रहे नकाबपोश बाइकर्स ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली और बाइक चालक जीतू की आंखों में झोंक दीं, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई।
बाइक गिरते ही पोस्टमास्टर कैश से भरा थैला लेकर शोर मचाते हुए खेतों की ओर दौड़ पडे़। शोर मचाते ही बाइकर्स के पैर उखड़ गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बाइकर्स मौके से फरार हो गए। सासनी कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी के अनुसार तहरीर मिल चुकी है, उसके आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं हाथरस शहर कोतवाली क्षेत्र में एसबीआई की मुख्य शाखा पर पांच-पांच सौ रुपये के नोट बदलने आई वृद्धा से दो युवक 4,500 रुपये के 500-500 सौ रुपये के नोट झपट ले गए। वृद्धा के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इन युवकों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। वृद्धा से हुई छिनैती के बाद मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित और कांग्रेस नेता आदित्य शर्मा भी पहुंच गए।
यह नेता 70 वर्षीय वृद्धा रहीशा पत्नी कल्लू खां निवासी किला खाई को लेकर कोतवाली भी पहुंचे, लेकिन इसके बाद शहर कोतवाल और कांग्रेसियों ने इस वृद्धा की हालत को देखते हुए इसे अपने पास से तीन हजार रुपये दे दिए, जिससे वह तीन हजार रुपये लेकर चली गई। इस दौरान पुलिस ने जब वृद्धा से मामले में तहरीर मांगी तो उसने तहरीर देने के इंकार कर दिया और यह अपने घर को चली गई। घटना स्थल पर सीओ सिटी आरके गौतम भी पहुंच गए और वृद्धा से घटना की जानकारी ली। पुलिस रुपये छीनने वालों की पहचान करा रही है।
जबकि 50 हजार रुपये ले उड़ने का माजरा सादाबाद में देखने को मिला। जी हां सावधान.. बैंकों के बाहर किराए के लोगों से नोट एक्सचेंज कराना कभी भी भारी पड़ सकता है। एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दो लाख रुपये एक्सचेंज कराने का ठेका लेने वाला एक व्यक्ति आगरा के एक व्यक्ति के 50 हजार रुपये ले उड़ा। इस संबंध में पीड़ित ने मौखिक रुप से थाने में शिकायत की है।
आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति बुधवार को आगरा से सादाबाद की मथुरा अड्डा स्थित एक बैंक शाखा से दो लाख रुपये के नोट एक्सचेंज कराने के लिए आया था। दोपहर करीब दो बजे डेढ़ लाख रुपये तो इस व्यक्ति ने बैंक के पास मिले एक अन्य व्यक्ति को कुछ रुपयों का लालच देकर चेंज करा लिए, लेकिन जब 50 हजार रुपये उसने एक्सचेंज कराने के लिए दिए तो यह व्यक्ति 50 हजार रुपयों को लेकर ले उड़ा।
थाने पहुंचकर पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, हालांकि लिखित तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।