फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pdu farmer killed in road accidents in Kerala

केरल में सड़क हादसे में पदु के किसान की मौत

Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। केरल के कारापुल्ली जिले में 20 फरवरी को हुए सड़क हादसे में मुरसान क्षेत्र के गांव नगला पदु के किसान की मौत हो गई। पिछले तीन सालों से खेती में नुकसान के कारण इस गांव के कई किसान केरल में मजदूरी कर रहे हैं। किसान का शव हादसे के कई दिन बाद गुरुवार को हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया। ग्रामीण की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिवार में कोहराम मचा है। गुरुवार सुबह ही किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

38 वर्षीय भुल्ली बघेल के पास आठ बीघा जमीन थी। इतनी जमीन में होने वाली खेती से छह बच्चों और माता-पिता के बड़े परिवार का पालन-पोषण करना भुल्ली के लिए मुमकिन नहीं था। बीते साल आलू में हुए नुकसान ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ दिया था। वह गांव के दो दर्जन अन्य युवा किसानों की राह पर चल निकले थे और केरल में गांव-गांव गुड़िया के बाल और आइसक्रीम बेचते थे। अपनी फसल के लिए साल में एक महीने के लिए वह गांव आते थे। 20 फरवरी को सड़क पर पैदल जाते हुए उन्हें पीछे से किसी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों के भुल्ली को मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने परिजनाें को सूचित किया। केरल में साथी मजदूरों ने चंदा कर भुल्ली के शव को हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस के जरिए शव को हाथरस के गांव नगला पदु ले जाया सका। खेतिहर मजदूर ने अपने पीछे छह रोते-बिलखते बच्चों को छोड़ा है। इनमें से चार बेटियां हैं। शव आने पर गांव में मातम दिखाई दिया और कई घरों में खाना नहीं पका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed