{"_id":"5c6d986fbdec224c80718878","slug":"one-killed-in-biking-of-bikes00","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मृत प्रवीन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हसायन क्षेत्र के जरैरा गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल लाते समय एक युवक की मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। मृतक के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नुहू खास निवासी प्रवीण (18) पुत्र महेंद्र सिंह मंगलवार को किसी काम से सिकंदराराऊ आया था। वहां से प्रवीण रात को करीब दस बजे लौट रहा था। इस बीच जरैरा गांव के निकट सामने से आ रही बाइक से इसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे प्रवीण और दूसरी बाइक पर सवार हरिओम और राहुल निवासी नगला बरी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां पर आते समय घायल प्रवीण की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद प्रवीण के परिजन भी रात को ही जिला अस्पताल पहुंच गए। बुधवार की सुबह पुलिस की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए।