{"_id":"59650ab64f1c1b72268b45c5","slug":"oldman-looted-by-robbers-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को घर में बंधक बनाकर लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा को घर में बंधक बनाकर लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar Ujala
शहर की डिब्बा गली में मंगलवार दोपहर को किराए पर मकान देखने के बहाने एक महिला और पुरुष ने घर पर अकेली वृद्धा को बंधक बनाकर लूटपाट कर ली। डेढ़ साल के मासूम को साथ लेकर आए दोनाें लोग वृद्धा से 12 हजार रुपये और कुंडल लूट ले गए। दिनदहाड़े शहर के बीचोंबीच घटी इस वारदात से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस शाम तक जांच पड़ताल में लगी रही।
पुलिस के मुताबिक डिब्बा गली में शिव देवी का मकान है। उनके पति लक्ष्मीनारायन उर्फ नंदराम की घर से कुछ दूरी पर गुटखा-बीड़ी की दुकान है। 70 वर्षीय शिव देवी की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एक बेटा था जिसकी कुछ साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को भी हर रोज की तरह शिव देवी घर में अकेली थीं। बाहर का दरवाजा खुला होने पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक शख्स, एक महिला और बच्चे को साथ लेकर घर में घुसा चला आया। उस शख्स ने महिला को अपनी पत्नी और बच्चे को बेटा बताया और कहा कि वह किराए पर मकान खोज रहा है।
वृद्धा ने दोनों से साफ इंकार करते हुए कहा कि उसके यहां किराए पर मकान नहीं है। आरोपी ने इसके बाद वृद्धा को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वृद्धा ने शोर मचाया लेकिन मकान के अंदर से शोर बाहर तक नहीं आ सका। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने शिवदेवी के कान के कुंडल उतार लिए और घर में रखी नकदी का भी पता लगा लिया। वृद्धा के हाथ-पैर और मुंह बांधकर आरोपी वहां से भाग निकले। करीब एक घंटे बाद शिव देवी के पति लक्ष्मीनारायन ने पड़ोस में रहने वाले 15 साल के किशोर को घर भेजकर दोपहर का खाना मंगाया। जब किशोर घर के अंदर पहुंचा और उसने वृद्धा को बंधा पाया तब जाकर लूट का पता चला।
विज्ञापन
गली में इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। चामड़ गेट चौकी इंचार्ज मनोज कुमार के अलावा मेंडू गेट चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा को भी मौके पर जांच के लिए भेजा गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। शिवदेवी ने बताया कि छह महीने पहले भी उनके साथ इसी तरह लूट की वारदात हो चुकी है। तब घर में घुसे लुटेरे काफी जेवरात, नकदी ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया था। उस घटना के बाद से शिव देवी ने घर में ज्यादा जेवरात और नकदी रखना बंद कर दिया। एसएसआई गजराज सिंह का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई गई है। लूट का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की पहचान की जा रही है।