फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officers cought a truck of Ghee due to tax cheating

देसी घी से भरा ट्रक पकड़ा, 2.57 लाख जुर्माना वसूला

Fri, 24 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 24 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति और एसडीएम सदर केहरी सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को मंडी के सचल दल ने मंडी शुल्क की चोरी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। टीम ने सासनी-इगलास मार्ग से मंडी शुल्क चोरी कर ले जाया जा रहे 67.50 किलो देसी घी से लदा एक ट्रक पकड़ा है। इसकी कीमत 22.95 लाख रुपये बताई जा रही है। मंडी सभापति ने इस पर दो लाख रुपये जुर्माना एवं 57,375 रुपये मंडी शुल्क निर्धारित किया है।
विज्ञापन


मंडी सचिव ब्रजपाल सिंह के नेतृत्व में मंडी सचल दल राजमार्गों पर चेकिंग कर रहा था। इस दौरान सचल दल को सासनी-इगलास रोड पर मंडी शुल्क चोरी का घी जाने की सूचना मिली। मंडी सचिव के नेतृत्व में सचल दल ने ट्रक संख्या आरजे 05-एबी 8702 को रोककर इसके कागजात चेक किए। इस दौरान ड्राइवर ने बताया कि वह इस घी
विज्ञापन

को भरतपुर (राजस्थान)  लेकर जा रहा था। उसके पास मंडी शुल्क से संबंधित कोई कागजात नहीं थे। मंडी के सचल दल ने इस ट्रक को मंडी में लाकर खड़ा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोले बाबा मिल्क फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड अलीगढ़ के स्वामी ने टैक्स चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद मंडी प्रशासन ने जुर्माना और मंडी शुल्क वसूले जाने के बाद वाहन को उसके मालिकों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed