फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No suicide, both of them killed by strangling the women

खुदकुशी नहीं, दोनों युवतियों की गला दबाकर की गई हत्या

Fri, 08 Feb 2019 12:37 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 08 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
No suicide, both of them killed by strangling the women
सुरभी आैर शीतल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ (हाथरस)। क्षेत्र के गांव पाइंदापुर की दो युवतियों की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दूसरी तरफ मुड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग नहीं होकर गला दबाकर हत्या करना आया है। आशंका है कि हत्या करने के बाद दोनों के शवों को पेड़ पर लटकाया गया है। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अब मामला हत्या का दर्ज होगा। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर इन दोनों की हत्या किसने और क्यों की। कुल मिलाकर मामला पूरी तरह उलझ गया है, जिसे सुलझाना पुलिस के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


 बता दें कि गांव पाइंदापुर निवासी एक विवाहिता और एक युवती का शव गुरुवार को गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। जिस तरह पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले थे, उससे प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा था। एक ही चुनरी से दोनों की लाशें लटकी हुई थीं। पुलिस के साथ परिजनों का भी मानना था कि मामला आत्महत्या का है। एक मृतका के पिता ठाकुरदास ने भी कोतवाली में दी तहरीर में आत्महत्या का उल्लेख किया था, लेकिन जब शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसने पूरे हालात बदल दिए।
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डाक्टरों ने गला दबाकर मौत होना दर्शाया है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर दोनों युवतियों ने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से उनकी हत्या की गई। हत्या भी इतनी चतुराई से की गई कि उसे आत्महत्या की शक्ल देने के लिए दोनों के शवों को पेड़ से लटका दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब मुकदमा हत्या का दर्ज होगा और इसकी विवेचना की जाएगी। कोतवाल के अनुसार दिन में सार्वजनिक बाग में हत्या कर लटकाना इतना सहज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed