{"_id":"8883e57b84614bb20cb7ab05ca99a006","slug":"no-help-to-injured-in-bus-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस दुर्घटना में घायलों को नहीं मिली मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस दुर्घटना में घायलों को नहीं मिली मदद
hathras
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौट रहे केएस इंटर कॉलेज महरारा के घायल परिचारक राजबहादुर की पत्नी किशनदेवी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से उसके परिवार को सहायता राशि प्रदान कराने की गुहार लगाई है। उसके पति चुनाव ड्यूटी से लौटते समय हुई बस दुर्घटना में घायल हो गए थे।
महिला का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसके घायल पति के पैर में सेप्टिक फैल गई, जिससे उनका पैर काट दिया गया। उनको उपचार पर वह अब तक तीन लाख रुपये भी खर्च कर चुकी है। अब भी उसके पति को उपचार की आवश्यकता है, लेकिन उसके पास उपचार के लिए पैसा ही नहीं है।
ज्ञात रहे कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 9 अक्तूबर को हसायन में मतदान पूर्ण होने के बाद उसके पति केएस मेहरारा इंटर कॉलेज के परिचारक राजबहादुर जिला प्रशासन की बस से लौट रहे थे। इसी दौरान यह बस रति का नगला के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस बस में राजबहादुर के साथ-साथ पुलिस कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, हरवेंद्र सिंह, नरसिंह, उदयवीर, बच्चू सिंह एवं होमगार्ड तेजवीर, चंद्रपाल, वासुदेव, शिक्षामित्र वीरेश शर्मा, शिक्षक रवेंद्र सिंह यादव आदि भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
इन सभी घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था, किंतु जिला प्रशासन ने सिर्फ इन घायलों के हालचाल पूछने के अलावा इन कार्मिकों को किसी बीमा योजना और अन्य प्रकार से आर्थिक सहयोग प्रदान करने के कोई प्रयास नहीं किए। महिला की शिकायत मिलने के बाद अब सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिकांत मिश्रा ने बुधवार को चुनाव आयोग को स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए मार्ग दर्शन मांगा है।