फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Naveein's murder ring was confused, inquiries from family members

नवीन की हत्या की गुत्थी उलझी, परिजनों से पूछताछ 

Sun, 04 Mar 2018 11:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 04 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Naveein's murder ring was confused, inquiries from family members
murder
तमना गढ़ी के रिक्शा चालक नवीन की हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। कई दिन बाद अब जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। पुलिस ने रविवार को नवीन के परिजनों से थाने में काफी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन


इस दौरान सीओ सिटी सुमन कनौजिया और एसओजी प्रभारी महेश चंद्र भी मौजूद रहे। एक दिन पहले शनिवार को ही नवीन के परिजनों ने पुलिस पर नामजद हत्यारोपी को अवैध हिरासत में रखने ओर उसे जानबूझकर जेल नहीं भेजने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा था पुलिस ने नामजद आरोपी बनी सिंह को नौ दिन से थाने में बैठा रखा है, लेकिन पुलिस उसे जेल नहीं भेज रही। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी से साठगांठ कर उसे बचाना चाहती है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच के बाद गिरफ्तारी की बात कहती रही है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि नवीन की हत्या के मामले में गहराई से जांच की जा रही है। आला अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस जांच पूरी होने तक किसी को जेल भेजना नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद इस मामले में जो भी आरोपी होगा, उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम हो कि तमना गढ़ी निवासी नवीन (24) पुत्र धनपत ई-रिक्शा चलाता है। 22 फरवरी की रात नवीन अपने कमरे में पत्नी और बच्ची के साथ सो रहा था। रात करीब एक बजे करीब छह लोग छत से लोहे का जाल हटाकर आंगन में दाखिल हुए, फिर कमरे में पहुंचे और धारदार हथियार से नवीन का गला रेत दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर छत के रास्ते ही भाग गए थे। हाल ही में एक मार्च को आगरा में उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed