{"_id":"59f76b364f1c1b76678b83e3","slug":"munendra-murder-case-six-on-charges-lawsuit-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनेंद्र हत्याकांड में छह पर आरोप, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनेंद्र हत्याकांड में छह पर आरोप, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला खातीखाना निवासी मुनेंद्र पाठक की जमीन के विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने युवक की मां मधु पाठक की शिकायत पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक को गोली लगने की बात सामने नहीं आई है। युवक की हत्या भारी और धारदार हथियार से की गई है।
मुनेंद्र की मां मधु पाठक ने रविवार देर रात पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि श्याम सुंदर पुत्र रामचंद्र निवासी खातीखाना, दिनेश पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी गिर्राज कॉलोनी हाथरस, संजय गौड़ पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी घंटाघर हाथरस, संजय पाराशर निवासी कान्हा विहार कॉलोनी हाथरस, भगवती प्रसाद पुत्र शरणमल निवासी खातीखाना, सुरेंद्र शर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी हसायन के अलावा कुछ अज्ञात लोग उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। रविवार को वह परिक्रमा देने गोवर्धन गई थीं।
उनके पीछे आरोपियों ने घर में अकेले मुनेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 149, 452 और 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जेएस पंवार ने बताया कि मुनेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में गोली लगने की बात सामने नहीं आई है। हथौड़े जैसे भारी हथियार और चाकू जैसे धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।