फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mother's death a day before son's naming

बेटे के नामकरण से एक दिन पहले मां की मौत

Mon, 25 Sep 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 25 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mother's death a day before son's naming
माौत - फोटो : Amar Ujala
बेटे के जन्म से परिवार में आई खुशियां रविवार रात को उस समय काफूर हो गईं जब नवजात की मां की मौत करंट लगने से हो गई। महिला की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। 
विज्ञापन


26 वर्षीय नीलम पत्नी दिनेश कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अहवरनपुर की रहने वाली थीं। दस दिन पहले ही उन्होंने तीसरी संतान के रूप में बेटे को जन्म दिया था। सोमवार को उसका नामकरण होना था। परिवार के लोग रविवार रात नामकरण की तैयारियों में जुटे थे, सभी बेहद खुश थे। बच्चे का नाम तय करने को लेकर एक दूसरे में हल्के फुल्के अंदाज में नोकझोंक भी हो रही थी। दिनेश कुमार खाना खाना बैठे। इसी बीच उन्हें टीवी देखने का ख्याल आया।
विज्ञापन


उन्होंने पत्नी नीलम को टीवी का प्लग लगाने को कहा। जैसे ही नीलम ने टीवी का प्लग लगाया, बोर्ड में फॉल्ट होने से चिंगारियां उठने लगीं। इसी दौरान घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में तेज आवाज हुई और ट्रांसफार्मर से हाईटेंशन लाइन का करंट टीवी वाले बोर्ड में आ गया। सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि नीलम को संभलने का मौका नहीं मिला। हाईटेंशन लाइन के करंट ने नीलम को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जब तक बिजली की सप्लाई बंद की तब तक नीलम अचेत हो चुकी थी। उसे रात में ही बागला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टराें के उसे मृत घोषित करने पर परिवार के लोग गहरे सदमे में आ गए। अस्पताल में ही करुण क्रंदन शुरू हो गया। बेटे के नामकरण से पहले मां की मौत की बात सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed