{"_id":"5aba89494f1c1ba8768b7b4c","slug":"modi-s-objectionable-photo-viral-on-social-media-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने से भड़के भाजपाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने से भड़के भाजपाई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
FACEBOOK
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्स एप ग्रुप में पीएम नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आपत्तिजनक तस्वीर सादाबाद विधानसभा नामक व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गई। फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के चित्र से छेड़छाड़ कर उनके चेहरे के स्थान पर एक जानवर का चेहरा तस्वीर में लगाया गया है। भाजपा नेता प्रभात पचौरी एवं सुनील गौतम के मुताबिक व्हॉट्सएप ग्रुप पर फोटो डालने वाला व्यक्ति थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बिसावर के क्षेत्र का है।
इस संबंध में शिकायत करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री सुनील गौतम, नगर अध्यक्ष प्रभात पचौरी, डब्बू पाराशर आदि भाजपाई थाने पहुंचे। प्रभात पचौरी ने थाने में मोबाइल नंबर 9997263392 का हवाला देते हुए उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और इसकी जांच कराई जा रही है।