{"_id":"5c3b833cbdec2273222f7716","slug":"missing-child-jalali-joined-the-sikandrarau-police-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाली से लापता बच्चे को सिकंदराराऊ पुलिस ने परिवार से मिलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलाली से लापता बच्चे को सिकंदराराऊ पुलिस ने परिवार से मिलाया
Mon, 14 Jan 2019 12:02 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
लड़के को पिता के सुपर्द करते सिकंदराराऊ कोतवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात जलाली अलीगढ़ से लापता एक बच्चे को रात मे ही उसके पिता के सुपुर्द कर पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। यह बच्चा भटककर रोडवेज की बस में बैठ गया था।
जानकारी के अनुसार जलाली अलीगढ़ निवासी छोटू पुत्र बिन्नामी जाटव अपने चाचा के साथ अलीगढ़ गया था। लौटते में शनिवार की रात वह अपने चाचा से बिछुड़ गया। रात में लड़के की समझ में कुछ नहीं आया तो वो भूलवश प्रतापगढ़ डिपो की बस में पनैठी से बैठ गया। परिचालक ने जब यात्रियों की टिकटें बनानी शुरू कीं तो यह बच्चा बस में बैठा गया। लड़के से पूछताछ की गई तो वो सही उत्तर नहीं दे पाया।
रोडवेज चालक अमरजीत यादव पुत्र दिनेशपुर निवासी प्रतापगढ़ ने बस को कोतवाली सिकंदराराऊ पर रोक दिया। लड़के को पुलिस के पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रात में ही कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने लड़के के पिता और परिवार से संपर्क कर उन्हें रात 11 बजे कोतवाली पर बुला लिया और उनके सुपुर्द कर दिया। लड़के के पिता बिन्नामी ने कहा कि बेटे की याद में मां का रो-रोकर बुरा हाल हाल हो गया है। रात में ही लड़का अपने पिता के साथ घर चला गया। ब्यूरो