फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Misbehaved with aunt, pesticide pesticide intended to kill

चाची से दुष्कर्म किया, मारने के इरादे से पिलाया कीटनाशक

Sun, 22 Apr 2018 11:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 22 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Misbehaved with aunt, pesticide pesticide intended to kill
डेमो - फोटो : डेमो
हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी चाची को घर में अकेला पाकर दबोच लिया और दुष्कर्म करने के बाद महिला को जान से मारने की नीयत से कीटनाशक पिला दिया। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी भाग निकला। महिला ने मुरसान पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन


30 वर्षीय महिला के मुताबिक घर में वह पति और बच्चों के साथ रहती है। दोनों बच्चे रविवार सुबह ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। पति हाथरस में नमकीन फैक्ट्री में मजदूरी करने गए हुए थे। इसी बीच पति के बड़े भाई का बेटा घर में घुस आया। उसने महिला को अकेला देखा तो बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद घर में गेहूं में लगाने के लिए रखा कीटनाशक उसे जबरन पिला दिया, ताकि वह मर जाए और युवक की दरिंदगी का पता किसी को नहीं चले। हालांकि महिला ने हालत बिगड़ने से पहले शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान बच्चे भी ट्यूबवेल से नहाकर घर लौट आए। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। दोनों बच्चों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बच्चों के लात मारकर भाग निकला। महिला के फोन पर सूचना देने के बाद पति घर आ गया और महिला को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गया। देर शाम परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed