{"_id":"5aa6c3284f1c1bc0758b520a","slug":"millions-of-jewelery-cash-stolen-by-drug-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघा लाखों के जेवर, नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघा लाखों के जेवर, नकदी चोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में एक परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहरी नींद सुला दिया और इसके बाद चोर घर में रखे ढाई लाख रुपये के अलावा लाखों रुपये के सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगला बिहारी निवासी पवेंद्र कुमार का कहना है कि उनका परिवार बीती रात सोया हुआ था, लेकिन ऐसा कोई पदार्थ घर के अंदर छोड़ दिया गया। इससे उसकी मां सोहना देवी, पिता लटूरी सिंह, भांजी नीशू आदि गहरी नींद सो गए। इससे चोरों के घर के अंदर घुसने पर परिजन सोते रह गए और उन्हें इसका पता नहीं चल सका।
चोरों ने घर के अंदर घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये, एक किलो चांदी के जेवरात और चार से पांच तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों को चोरी के बारे में पता चला तो उनके होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। कोतवाल चंदपा विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।