{"_id":"5a43e7494f1c1b6a118ba695","slug":"milk-seller-s-body-found-hanging-on-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला दूध विक्रेता का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला दूध विक्रेता का शव
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ रोड स्थित नहर के पास छोटी किंदौली में बुधवार सुबह एक पेड़ पर गांव के 50 वर्षीय लाला उर्फ सब्दर रहमान का शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लाला पेशे से दूधिया था। बीते कई साल से वह मानसिक रोग से ग्रस्त था। परिजनों ने लाला के आत्महत्या करने का अंदेशा जताया और पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने को कहा। हालांकि हाथरस गेट पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसका पोस्टमार्टम भी कराया है।
परिजनाें के मुताबिक लाला बीते तीन-चार सालों से वह मानसिक रोग के शिकार थे। बीमारी के कारण उन्होंने दूध बेचने का काम छोड़ दिया था। इससे परिवार की आर्थिक हालत खराब हो गई। इलाज न मिलने से लाला का रोग बढ़ता चला गया। कई बार बिना बताए वह घर से चले जाते थे और कई दिन बाद लौट आते थे। बुधवार सुबह गांव से बाहर पेड़ पर उनका शव एक रस्सी से लटका पाया गया।
लाला के परिवार में उनकी पत्नी अकीला, बेटी रबिया, इरम, बेटा मुशर्रफ, कलुआ उर्फ मुरसलीन हैं। बड़ी बेटी सबीना की शादी हो चुकी है।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लाला के बारे में परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि वह मानसिक रोगी था। उसने कहीं से रस्सी का इंतजाम कर खुद को फांसी लगा ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर परिजनों की ओर से कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।