{"_id":"577ea29d4f1c1bd7497fb068","slug":"mechanic-deid-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। करंट की चपेट में आकर एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 45 वर्षीय रामबाबू पुत्र पन्नालाल निवासी नया नगला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर तक जिला अस्पताल परिजनों के करुण विलाप से गूंजता रहा।
परिजनों के मुताबिक बारिश के बाद से ही रामबाबू के घर की बिजली खराब थी। वह खुद ही छत पर तारों को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी वह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। जब तक परिजनों को उनके करंट की चपेट में आने का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। रामबाबू का पूरा शरीर झुलसकर काला पड़ चुका था।
परिजन आखिरी उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के मृत घोषित करने के साथ ही उनकी सारी उम्मीदें खत्म हो गईं। भाई, बहन, मां-बाप और संतानों का विलाप देखकर अस्पताल के कर्मचारी भी बाहर परिसर में जमा हो गए। विलाप के बाद परिजन रामबाबू के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।