फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married body found hanged on hanging

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Married body found hanged on hanging
मालती पुरम कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत के बाद जानकारी करते सीओ सिटी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र की मालतीपुरम कॉलोनी में एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस को उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनोें पर  हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट क्षेत्र की मालतीपुरम कॉलोनी निवासी कौशलकिशोर की शादी वीरवती निवासी रामनगर थाना सिकंदराराऊ के साथ 7 जुलाई 2006 को हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। शनिवार की दोपहर मालतीपुरम में वीरमती का शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटका मिला तो वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर सीओ सिटी के अलावा हाथरस गेट कोतवाली के एसएसआई विपिन यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृत महिला के परिजन भी वहां आ गए।
विज्ञापन


मृतका के भाई रामबाबू का आरोप है कि उसकी बहन को उसका बहनोई कौशल किशोर व अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग कोे लेकर प्रताड़ित  करते थे। पूर्व में भी इन लोगों ने उसकी बहन को दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया था। दो साल पहले यह लोग उसकी बहन को राजीनामा कर घर ले गए थे। रामबाबू का आरोप है कि शनिवार को इन लोगों ने गला दबाकर मारपीट कर उसकी बहन की हत्या कर दी और चुनरी का गले में फंदा लगा फांसी पर लटका दिया। तहरीर में पति कौशल किशोर व अन्य ससुरालीजनोें को आरोपित किया है। इधर, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और  पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed