फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married after a fight with her ​​husband ate toxic , death

पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने खाया विषाक्त, मौत

Fri, 01 Apr 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव में 22 वर्षीय विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने विवाहिता के पति पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


इस युवती की शादी चार साल पहले हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक से हुई थी। पति से विवाद के बाद वह पिछले चार महीने से मायके में रह रही थी। महिला परामर्श केंद्र के सदस्य दोनों के बीच विवाद का निपटारा कराने की कोशिश में जुटे थे। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को परामर्श केंद्र पहुंचे पति ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि उसने युवती को मरने के लिए उकसाया भी। गुरुवार रात ही युवती की हालत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उसने कुछ विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों के हाथ खड़ा करने पर परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में एसओ केपी सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed