{"_id":"57740dff4f1c1b615679a9b4","slug":"loot-in-bus-on-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस में लूट
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बस जिसमें लूट हुई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद / हाथरस। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्राम मिढ़ावली के समीप बुधवार दोपहर छह हथियारबंद बदमाशों ने नोएडा से आगरा जा रही रोडवेज बस को लूटने की कोशिश की। हालांकि वे यात्रियाें का तो वे कुछ बिगाड़ नहीं पाए, पर बस परिचालक से कैश और वेबिल आदि लूट ले गए। इस दौरान बस चालक-परिचालक ने साहस दिखाते हुए एक टेंपो से बदमाशों का दूर तक पीछा किया और ग्रामीणों की मदद से तीन को पकड़ने में सफल रहे।
तीनों बदमाश नानऊ स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जबकि बाकी तीन भागने में कामयाब रहे। पकड़-धकड़ क दौरान बदमाशों के चाकू से नगला दुर्जिया निवासी बालकराम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी मई पुलिस और थाना सादाबाद प्रभारी महेशचंद्र, सीओ नरेंद्र देव मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तीनों बदमाशों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
आगरा फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी 85 यू-9094 को चालक राजकुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी कालिंदी विहार आगरा और परिचालक योगेश पाराशर निवासी आवास-विकास कॉलोनी आगरा नोएडा से लेकर आगरा आ रहे थे। परिचालक ने बताया कि राया कट से दो युवक बस में सवार हुए। दोनों ने बस को ग्राम मिढ़ावली के मजरा निबारी कट के समीप उतरने के लिए रुकवाया। वहां दो बाइकों पर सवार चार बदमाश पहले से मौजूद थे। बस रुकते ही वे उसमें चढ़ गए।
विज्ञापन
बस में सवार होने के बाद एक बदमाश ने तमंचा और बाकी ने चाकू निकाल लिया। फिर बदमाशों ने चाकू और डंडे से परिचालक को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक बदमाश ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। अलग बात है कि उसके पॉकेट की जेब से मात्र 13,313 रुपये ही निकाल पाए। बदमाशों ने बस यात्रियों से भी मारपीट की।
परिचालक ने बताया कि उसने एक बदमाश से डंडा छीन लिया था। बदमाशों के बस से उतरकर भागते ही वह और चालक राजकुमार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर हाईवे से गुजर रहे टेंपो को रोककर वे उसमें सवार हो गए और बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते देख वे हाईवे से उतरकर खेतों के रास्ते भागने लगे। लेकिन ग्रामीणाें की मदद से उनमें से तीन को करीब दो किमी दूर ग्राम नानऊ के पास उन्हें दबोच लिया गया। चालक राजकुमार ने बताया कि नगला दुर्जिया के दो युवक स्कॉर्पियो लेकर आ रहे थे। उन्होंने भी बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिय गया। इस बीच वहां एसपी डॉ.अजयपाल भी पहुंच गए।
खंदौली में कंडक्टर से लूट भी कबूली
हाथरस। तीन बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना के बाद आगरा की थाना खंदौली पुलिस भी सादाबाद पहुंच गई। पांच दिन पहले हाथरस डिपो की बस में यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे आगरा रोड पर परिचालक से हुई लूट की घटना के सिलसिले में भी उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने खंदौली मे हुई घटना स्वीकार ली है।
तीन बदमाश पकडे़ जा चुके हैं। परिचालक से लूटी गई रकम की बरामदगी और शेष बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ.अजयपाल शर्मा, एसपी हाथरस