फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Loot, firing from petrol pump salesmen

पेट्रोलपंप के सेल्समैन से लूट, फायरिंग

Thu, 14 Jun 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सादाबाद (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सादाबाद (हाथरस)।  Updated Thu, 14 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
 Loot, firing from petrol pump salesmen
मां वैष्णो फिलिंग स्टेशन जिस पर मंगलवार की रात हुई लूट व फायरिंग की घटना। - फोटो : Amar Ujala
सादाबाद क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में परिषदीय स्कूल आरती के सामने स्थित मां वैष्णो फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार की रात डीजल लेने के बहाने आए आधा दर्जन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। इन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 1320 रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर आए लोगों और बदमाशों के बीच देर रात जमकर फायरिंग भी हुई। मौके पर सादाबाद, सहपऊ और चंदपा थानों की पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि गांव शहबाजपुर निवासी मुकेश परमार पुत्र विजयपाल सिंह का गांव में ही फिलिंग स्टेशन है। इस फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार की रात सेल्समैन ललित कुमार निवासी नगला सुखराम और मुकेश के बेटे सौरभ और गौरव सो रहे थे। ललित ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे दो अज्ञात लोग कट्टी लेकर डीजल लेने आए और तीन-चार लोग सड़क पर खड़े हो गए। डीजल लेने के बाद जब उसने इन लोगों से पैसे मांगे तो इन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हथियारों के बल पर उसकी जेब में रखे 1320 रुपये लूट लिए और भागने लगे। शोर मचाने पर पेट्रोल पंप संचालक के परिजन और आसपास के गांव के काफी लोग आ गए। इन लोगों व बदमाशों के बीच काफी देर तक फायरिंग हुई। बदमाश भागने में सफल रहे। इधर, सूचना मिलते ही सहपऊ, चंदपा और सादाबाद की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी घटना स्थल की छानबीन की और लोगों के बयान लिए। ललित के अनुसार, रात में दो बजे करीब फिर से यह बदमाश आए और पेट्रोल पंप पर टॉर्च मारने लगे, उसने भी  टॉर्च जला दी, जिसके बाद बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह का कहना है कि थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगंवा का एक आरोपी पैरोल पर आया हुआ है और दो-तीन दिन पहले वह इस पेट्रोल पम्प पर डीजल लेने आया था तभी पेट्रोल पंप स्वामी व उसके बीच कहासुनी हो गई थी, उक्त युवक पेट्रोल पंप स्वामी को देख लेने की धमकी दे गया था। लूट जैसी कोई बात नही हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से फायर भी हुए हैं। इस संबंध में कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नही मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed