{"_id":"575c53a24f1c1baf029c6832","slug":"lentr-chiller-plant-construction-dropped-killing-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन चिलर प्लांट का लेंटर गिरा, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन चिलर प्लांट का लेंटर गिरा, दो की मौत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
लेंटर हटाने का प्रयास करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। चंदपा क्षेत्र में शटरिंग बैठने के कारण शनिवार दोपहर को चिलर प्लांट का लेंटर गिर गया। इसमें दबने से शटरिंग ठेकेदार और एक अन्य मजदूर की मौके पर ही दबने से मौत हो गई, जबकि दो मिस्त्री और चार मजदूर भी घायल हो गए। हादसे के कुछ ही देर बाद मौके पर सीओ सादाबाद नरेंद्र देव और चंदपा थाने की पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जेसीबी की मदद से लेंटर में दबे शव और मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया है। इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
चंदपा थाने से महज दो किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे दिनेश भारद्वाज के चिलर प्लांट का निर्माण पिछले एक साल से हो रहा है। ज्यादातर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्लांट के पिछले हिस्से में मशीन रूम का लेंटर शनिवार को पड़ना था। इसके लिए शुक्रवार रात को ही 20 गुना 20 वर्गफुट क्षेत्रफल के हॉल पर शटरिंग लगाई गई थी। शनिवार सुबह जब लेंटर डालने का काम शुरू हुआ तो लेंटर के ऊपर सात-आठ मजदूर काम कर रहे थे। वहीं लेंटर के नीचे भी इतने ही मजदूर थे। हादसे के समय पूरे प्लांट में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। दोपहर एक बजे शटरिंग अचानक बैठने लगी। इसे सही करने की भी कोशिश की गई, लेकिन कुछ देर बाद पूरा लेंटर गिर पड़ा। इससे लेंटर के नीचे खड़े मजदूर दब गए। लेंटर के ऊपर मौजूद अजय पुत्र वीरी सिंह निवासी आरती, सहपऊ, हाकिम सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी ककोड़ी और नन्नूमल पुत्र चेतराम निवासी परसौली हादसे में बाल-बाल बच गए। तीनों सरियों के बने जाल के ऊपर गिरे, जिसने उन्हें शटरिंग और बल्लियाें की चपेट में आने से बचा लिया। तीनों मामूली रूप से घायल हुए हैं। लेंटर के मलबे में दबने के कारण शटरिंग के ठेकेदार जयप्रकाश पुत्र मिहीलाल निवासी नगला केसरी, सादाबाद और शमशुद्दीन उर्फ बड़े पुत्र जफरुद्दीन निवासी आरती, सहपऊ को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में शमशुद्दीन के भाई इस्लाम और बौबी भी लेंटर में दबकर घायल हुए हैं। वहीं घायल मजदूरों का कहना है कि लेंटर के नीचे कई मजदूर दबे थे, मामूली रूप से घायल मजदूर मौके से ही अपने गांव चले गए। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय और इनके अनुज सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।