फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Leader's wife charged with rape

नेता पर नौकर की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप

Thu, 03 May 2018 11:47 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 03 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Leader's wife charged with rape
rape
शहर के एक प्रभावशाली नेता पर उनके रसोइये ने मारपीट और पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंप दी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। पीड़िता के दबाव में आने के अंदेशे पर बुधवार देर रात एएसपी, सीओ सिटी और सदर कोतवाली पुलिस पीड़िता के घर भी पहुंचे और उसे बिना किसी दबाव के शिकायत करने को कहा, लेकिन वहां भी आरोप लगाने वाले दंपति ने साफ कह दिया कि उन्हें कोई शिकायत या कार्रवाई नहीं करनी है।  
विज्ञापन


एसपी से शिकायत में में शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह उक्त नेता के यहां बीते 14 साल से काम कर रहा है। बीते काफी समय से उसे तनख्वाह नहीं दी जा रही है। थे। एक मई को जब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी नेता ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद नेता ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इस शख्स की इस शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दे दी। 
विज्ञापन

सीओ ने जब आरोपी नेता से इस बारे में जानकारी की तो, नेता ने भी रसोइये पर बड़ी रकम चोरी करने का आरोप लगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दोनों ने अपने शपथपत्र सीओ को दे दिए। हालांकि बाद में एसपी के आदेश पर एएसपी, सीओ और सदर कोतवाली पुलिस बुधवार देर रात महिला के घर पहुंचे और उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने उसे उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि वह किसी के दबाव में आकर समझौता नहीं करे। उधर दंपती अपनी शिकायत वापस लेने के फैसले पर अडिग रहे। वहीं आरोप के घेरे में आए नेता का कहना है कि खाना बनाने को लेकर स्टाफ में आपस में विवाद हुआ था। इस बीच किसी ने महिला के पति को बरगलाकर इस तरह का घटिया आरोप लगवाया है। महिला के पति के परिवार के चार सदस्य 14 साल से हमारे परिवार से जुड़े हुए हैं और 24 घंटे हमारे परिवार के साथ ही रहते हैं। हम ऐसी घटिया हरकत के बारे में सोच भी नहीं सकते। हमें बदनाम करने के लिए किसी के बहकावे में आकर मनगढ़ंत आरोप लगवाए गए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed