फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lady gangraped

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 07 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 07 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
lady gangraped
गैंगरेप - फोटो : Amar Ujala
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक महिला ने चार लोगों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक एक महीने पहले चारों लोग उसके घर आए थे और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर महिला ने बीते दिनों खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया, लेकिन परिजनों ने उसे आग नहीं लगाने दी।
विज्ञापन


घटना पांच मार्च की है। महिला के मुताबिक आरोपी उसके घर आए थे। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस को आरोपियों के घर आने की बात गले नहीं उतर रही। वहीं महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बेटे को अगले दिन बता दी थी, जबकि पति को 15 दिन बाद यह बात बताई। महिला का यह भी कहना है कि आरोपियों ने उसकी अशर्ील क्लीपिंग बना ली है और वह उसके पति को मारना चाहते हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता महिला के पति ने घटना की जानकारी होने के बाद भी 15 दिनों तक पुलिस से शिकायत नहीं की। एसओ केपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए गए हैं। एक आरोपी को भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर ही शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed