फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lady commit suicide due to harassment

उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाई

Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सादाबाद, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सादाबाद, हाथरस। Updated Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
lady commit suicide due to harassment
फांसी - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत वेदई के मजरा नगला देवा में दहेज को लेकर एक विवाहिता ने ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की ली है। सूचना मिलने के बाद विवाहिता के परिजन भी नगला देवा पहुंच गए। उसके के ससुरालियों मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने उसके शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के पिता ने उसके पति, देवर, सास, ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जनपद आगरा के थाना एत्मादपुर के गांव बमाईन निवासी रामवीर सिंह पुत्र बाबूलाल ने अपनी पुत्री खुशबू एवं रामरती का विवाह थाना क्षेत्र के गांव नगला देवा निवासी बाबूलाल के पुत्र सत्यवीर और जयप्रकाश के साथ नवंबर 2015 में किया था। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक रहा। उसके बाद ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्रियों का उत्पीड़न करने लगे। 29 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बड़ी पुत्री खुशबू ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर रामवीर पहुंचे और पिता का आरोप है कि ससुरालियों से तंग आकर खुशबू ने फांसी लगाई है। उन्होंने खुशबू के ससुर बाबूलाल, सास रामभूली, पति सत्यवीर तथा देवर जयप्रकाश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed