फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Keeper of the vehicle by checking the legislator dispute

वाहन चेकिंग में विधायक का दरोगा से विवाद

Sat, 30 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। सादाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान एक दरोगा का सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल से विवाद हो गया। दरोगा ने विधायक और उनके समर्थकों पर गाली-गलौज और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है, जबकि विधायक का कहना है कि दरोगा चेकिंग के दौरान अवैध वसूली कर रहे थे। उनके समर्थकों ने जब आपत्ति दर्ज कराई तो दरोगा ने गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से कर दी, जिससे बौखलाकर दरोगा यह आरोप लगा रहे हैं।

दरअसल, कोतवाली सादाबाद के एसआई बलवीर सिंह कस्बे के मुरसान चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक टेंपो का चालान कर दिया। टेंपो वाले ने खुद को विधायक का समर्थक बताया तो आरोप है कि दरोगा ने टेंपो वाले की पिटाई कर दी। दरोगा ने इस टेंपो का चालान भी कर दिया। टेंपो वाले ने इसकी शिकायत विधायक से कर दी तो विधायक मौके पर पहुंच गए। वहां काफी लोगों ने विधायक को घेर लिया। विधायक के मुताबिक इन लोगों ने उन्हें बताया कि दरोगा चेकिंग के दौरान अवैध वसूली कर रहा है और वाहन चालकों से अभद्रता कर रहा है। विधायक का कहना है कि जब उन्होंने दरोगा की इन हरकतों पर आपत्ति जताई तो दरोगा अभद्रता पर उतर आए। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी और डीआईजी से कर दी, जिसके बाद दरोगा ने उनके खिलाफ यह साजिश रची है। 

इधर, कोतवाली सादाबाद के कार्यवाहक प्रभारी बाबूराम शर्मा का कहना है कि अभी इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यह उपनिरीक्षक का निजी मामला है। सादाबाद के कोतवाल महेशचंद्र यादव हालांकि छुट्टी पर थे। उनका भी कहना है कि एसआई ने अभी इस बारे में कोई शिकायत नहीं की है। इस बारे में एसपी डॉ.एस. चन्नप्पा से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन अटैंड नहीं किया।

विज्ञापन

एसपी से करुंगा शिकायत: बलवीर 

दरोगा बलवीर सिंह ने फोन पर बताया कि विधायक और समर्थकों ने उनसे गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द भी कहे। मारपीट की भी कोशिश की गई। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी को दे दी है। वह रविवार को खुद भी जाकर एसपी को प्रार्थना पत्र देंगे।

विज्ञापन

चेकिंग के नाम पर दरोगा वाहन चालकों से लूट कर रहे थे। वाहन चालकों से मारपीट और अभद्रता की गई। लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर मैने इसका विरोध किया तो दरोगा ने मुझसे ही अभद्रता की और गोली मारने की धमकी दी। गाली-गलौज मैं किसी से नहीं करता।

-देवेंद्र अग्रवाल, विधायक सादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed