फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Junker removed from mother's house

बेटे पर तमंचा तान मां से उतरवाए जेवर

Sun, 01 Oct 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 01 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Junker removed from mother's house
loot
सासनी में बाइक सवार लुटेरों ने एक किशोर की कनपटी पर तमंचा तानकर उसकी मां से सारे गहने उतरवा लिए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हाल के दिनों में सासनी में लूट की यह तीसरी वारदात है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की खानापूरी करने के बाद जांच में जुटने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ की रहने वाली अनीता पत्नी अजय राघव शनिवार को 12 वर्षीय बेटे अर्पित के साथ सासनी थाना क्षेत्र के गांव हर्दपुर में अपने मायके जा रही थीं। वह अलीगढ़ से सासनी बस स्टैंड तक बस से पहुंची और यहां से वह अपने भाई अंकित चौहान पुत्र इंद्रजीत चौहान के साथ बाइक  से घर जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे सासनी-इगलास रोड से गांव के लिए जा रहे लिंक रोड से पहले ही पीछे से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने अपनी बाइक अंकित की बाइक के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। इससे पहले अंकित कुछ समझ पाते आरोपियों ने तमंचा निकालकर अर्पित की कनपटी पर रख दिया। अर्पित को जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने उसकी मां अनीता और मामा अंकित को बेहद डरा दिया। 
विज्ञापन


आरोपियाें ने अनीता से जेवर उतारने को कहा। बेटे की जान की सलामती के लिए अनीता ने बिना देर किए सोने की दो झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी उतारकर आरोपियों के हवाले कर दीं। आरोपियों ने जाने से पहले अंकित का मोबाइल फोन छीन लिया और उसकी बाइक की चाबी भी निकाल ली। लूट की इस वारदात के बाद अंकित ने एक राहगीर के फोन से यूपी 100 को सूचित किया। सूचना मिलने के    बाद सासनी पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर थाने का फोर्स   भेजा गया और बाइक सवार लुटेरों की तलाश की गई, लेकिन वह     हाथ नहीं आए। कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि मुकदमा    दर्ज कर आरोपियाें की तलाश की    जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed