फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In exchange for acid attack on the wife did murder hathras

पत्नी पर तेजाब डालने के बदले में की थी हत्या 

Tue, 11 Jul 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Tue, 11 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
In exchange for acid attack on the wife did murder hathras
एसिड अटैक
छह दिन पहले हुई बॉबी की हत्या के पीछे, वारदात में नामजद शाहिद से रंजिश की बात सामने आ रही है। बॉबी के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि किस तरह उनकी रंजिश शाहिद के परिवार से शुरू हुई। चूंकि कुछ साल पहले शाहिद की पत्नी पर तेजाब डालने का आरोप बॉबी के बड़े भाई पर लगा था। वह इस समय जेल में है। इसी रंजिश के तहत बॉबी की भी हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला गौसगंज निवासी बॉबी की हत्या कर शव खेरिया बंबे के फेंक दिया गया था। धारदार हथियार से उसके गले और सिर पर प्रहार किए गए थे। परिजनों ने इस संबंध में मोहल्ला तुरजई निवासी शाहिद, उसकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


हत्याकांड की वजह जानने की पड़ताल में पुलिस ने मृतक बॉबी के परिजनों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि  कई वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन पर रात्रि में शहिद की पत्नी पर किसी ने तेजाब फेंक दिया था, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस प्रकरण में बॉबी के बड़े भाई को नामजद किया गया था। न्यायालय ने बॉबी के भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह आज भी जेल में है। परिजनों के मुताबिक इतने के बावजूद शाहिद के घरवालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बार बार शाहिद की पत्नी बदला लेने की धमकी देती थी। इसी के चलते शाहिद, उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर बॉबी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है। अभी सभी नामजद आरोपी घर से फरार चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed