{"_id":"59762ecb4f1c1b3a088b45b7","slug":"high-court-had-to-go-for-lodging-of-fake-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का मुकदमा दर्ज कराने को जाना पड़ा हाईकोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी का मुकदमा दर्ज कराने को जाना पड़ा हाईकोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
online fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार के राज में भी ज्यादा कुछ नहीं बदलता दिख रहा। पहले की तरह इस सरकार में भी पुलिस फरियादियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। मजबूरन फरियादियों को तो कोर्ट से गुहार लगानी पड़ रही है। ठगी के एक मामले में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एक बाबू की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद परेशान बाबू को हाईकोर्ट से गुहार लगानी पड़ी।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद कोतवाली पुलिस ने हाल ही में बाबू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। खाते से रुपये निकलने और थाने के चक्कर काटने से बाबू मानसिक रूप से परेशान है।
बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू संदीप पुत्र साहब सिंह निवासी जलालपुर, सासनी का शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा में खाता है। एटीएम के एक्सपायर होने की बात कहकर शातिर ठग ने संदीप को फोन लगाया और झांसे में देकर उनका पिन कोड पता कर लिया। चार मई को संदीप के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
फोन में मैसेज अलर्ट होने पर भी संदीप को रकम निकलने का मैसेज नहीं मिला। धीरे-धीरे आरोपी ने 24 मई तक खाते से 85.5 हजार रुपये की रकम निकाल ली। संदीप को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्होंने खाता ब्लॉक करा दिया। आरोपी ठग ने खाते में से निकाली गई ज्यादातर रकम से ऑनलाइन शॉपिंग की या दूसरे खाते में उसे ट्रांसफर किया।
धोखाधड़ी का पता चलने पर संदीप ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री कर शिकायत भेजी। इस मामले में एसपी के आदेश पर जांच शुरू की गई। जांच सादाबाद गेट चौकी के तत्कालीन इंचार्ज महेश गौतम ने की। जांच में संदीप की शिकायत बेबुनियाद बताई गई। इसके बाद संदीप ने कोतवाली जाकर भी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। हारकर संदीप ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई और तुरंत मुकदमा दर्ज करने को कहा। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि 19 जुलाई को संदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।