फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras two die in accident

डीसीएम ने बाइक रौंदी, दो की मौत

Tue, 06 Jun 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सादाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सादाबाद Updated Tue, 06 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras two die in accident
पवन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कस्बा में मथुरा मार्ग पर गांव टीकैत के समीप मंगलवार की शाम को बाइक सवार तीन युवकों को सामने से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह तीनों युवक बाइक पर सवार होकर सादाबाद की तरफ से जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद भिजवाया। घायल को सीएचसी से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे में मरने वालों के नाम सादाबाद कस्बे की कूपा गली निवासी दीपू पुत्र जगदीश प्रसाद (17 साल), पवन पुत्र सन्नू (20 साल) हैं, जबकि घायल का नाम सागर पुत्र ओमप्रकाश (18 वर्ष) है। सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग भी सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस दोनों मृतकों के शवों को भी सीएचसी ले आई। जहां परिजनों के करूण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है। परिजन सदमे की हालत में हैं। घटना के बाद चालक डीसीएम को छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed