{"_id":"592b0c374f1c1b5163bdab50","slug":"hathras-try-to-snatch-the-bag-by-slamming-pepper-in-the-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंककर थैला छीनने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च झोंककर थैला छीनने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sun, 28 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीपुर में आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पैदल अपने घर को जा रहे रोडवेज के ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर की आंखों में मिर्च झोंककर उनका थैला छीनने की कोशिश की गई। हालांकि हरीशंकर शर्मा ने आंखों में मिर्च पड़ी होने पर भी साहस का परिचय दिया और एक साइकिल सवार शख्स को पकड़ लिया। भीड़ ने इस शख्स को धुनकर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी खुद को बेकसूर बता रहा है।
मथुरा में तैनात हरीशंकर शर्मा रोज की तरह ड्यूटी कर बरेली-मथुरा बस से तालाब चौराहे पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उतरे और इसके बाद आगरा जाने वाली रोडवेज बस में चढ़कर नवीपुर तक पहुंचे। यहां से वह अपने घर के लिए पैदल जा रहे थे। उनके पास रोडवेज का एक थैला मौजूद था जिसमें जरूरी कागजात और कपड़े थे। आरोपी ने थैले में रुपये समझे और लूट की कोशिश की। शर्मा ने लिखित तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे हैं।