{"_id":"593ae69a4f1c1b00399c8502","slug":"hathras-the-kidnapped-young-man-ahead-of-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूदा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां का हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूदा युवक
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां का हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूदा युवक
मुरसान के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक का अपने परिजनों से विवाद हो गया था। जिस समय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, उसकी मां साथ में थी। चश्मदीदाें का कहना है कि युवक ने अपनी मां का हाथ छुड़ाया और ट्रेन के आगे कूद गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
कस्बे के आर्यसमाज रोड के रहने वाले 20 वर्षीय गौरव पुत्र मूलचंद्र मुरसान पर एक ढाबे पर नौकरी करता था। बीते कुछ दिनों से उसका परिवारीजनों से विवाद चल रहा था। इसी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से घर नहीं जा रहा था। शुक्रवार को मां उसे बुलाने होटल पर पहुंची और उसे घर चलने को कहा। इसके बाद मां, बेटे का हाथ पकड़कर उसे घर के लिए चल दी।
चश्मदीदों ने बताया कि दोनों मां-बेटे दयालपुर के पास मौजूद पेट्रोल पंप के सामने वाले रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे, तभी गौरव को हाथरस से मथुरा की ओर एक एक्सप्रेस ट्रेन आती हुई दिखी। गौरव ने ट्रेन के नजदीक आते ही मां का हाथ झटक दिया और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुरसान पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ जगदीश चंद्र का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।