फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Retired Jawan Leave his home due to Fear

दहशत में रिटायर्ड फौजी ने छोड़ा घर-वार 

Mon, 11 Dec 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद। Updated Mon, 11 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras Retired  Jawan Leave his home due to Fear
जवान के घर लगा ताला। - फोटो : amar ujala
सादाबाद। क्षेत्र के गांव बिसावर के एक रिटायर्ड फौजी दहशत के मारे परिवार समेत पलायन कर गए हैं। बताते हैं कि इन रिटायर्ड फौजी लोकेंद्र गौतम ने कुछ दिन पूर्व कुख्यात आरोपी विनोद जाट को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी। लोकेंद्र ने इस घटनाक्रम के बाद अपनी जान को खतरे का अंदेशा जताते हुए पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


अब बताते हैं कि लोकेंद्र परिवार के साथ सामान लेकर गांव से चले गए हैं। उनके पड़ोसियों ने भी उनके सामान आदि समेत गांव से जाने की पुष्टि की है। सादाबाद कोतवाली के एसएसआई विपिन यादव का कहना है कि अभी तक हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो मामले की जानकारी की जाएगी और पीड़ित की जो संभव होगी, वो मदद की जाएगी। गौरतलब है कि सादाबाद के एक चांदी कारोबारी से लूट के मामले में वांछित चल रहे विनोद जाट की गिरफ्तारी पुलिस ने लोकेंद्र की मदद से ही की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed