{"_id":"592b0d204f1c1b5163bdab67","slug":"hathras-come-for-baghwat-gange-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा सुनने आई युवती से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागवत कथा सुनने आई युवती से गैंगरेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sun, 28 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। कोतवाली के एक गांव में भागवत कथा सुुनने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। युवती की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे दरिंदगी से बचा लिया। इस बीच यूपी 100 पर गैंगरेप की सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। इस मामले में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार एक गांव में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद प्रसाद वितरण हो रहा था। गांव की एक युवती भी यहां आई हुई थी। शाम होने के बाद युवती जब अपने घर जाने लगी तभी सुनसान स्थान पर युवती को उसी गांव के कुछ युवक पकड़ कर पास के खेत में ले गए। उसके हाथ पैर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। गैंगरेप की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को उसके परिजनों के साथ कोतवाली में ले आई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही चमन तथा दिनेश समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।