फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras BRC will be release

वर्षों से जमे एबीआरसी होंगे पदमुक्त

Thu, 29 Jun 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 29 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras BRC will be release
teacher demo pic
प्राथमिक शिक्षक संघ की लंबे समय से चली आ रही पुराने और वर्षों से एक ही जगह पर जमे एबीआरसी को हटाने की मांग पर डीएम अमित कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इन सभी एबीआरसी को तत्काल पदमुक्त करने का आदेश दिया है। उन्होंने बीएसए रेखा सुमन से कहा है कि वह विधिवत रूप से एबीआरसी की विभागीय परीक्षा कराने के बाद ही उनकी तैनाती बतौर एबीआरसी सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि बेसिक शिक्षा विभाग में विषय विशेषज्ञ के रूप में गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत आदि विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों की विभागीय परीक्षा के बाद एबीआरसी के रूप में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नियुक्ति की जाती है, जिससे यह शिक्षक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक सपोर्ट करते रहें और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार किया जा सके।
विज्ञापन


बीआरसी केंद्रों पर तैनाती के बाद एबीआरसी द्वारा शैक्षिक सपोर्ट करने के बजाय अन्य कार्यों में ही सक्रियता दिखाई जाती रहती है। विशेष रूप से यह शिक्षक विभाग में शिक्षण का कार्य छोड़कर बाबूगीरी के कार्यों में अधिक व्यस्त रहते हैं। विभागीय सूचनाओं के आदान-प्रदान में ही वह लगातार अटकते रहते हैं। कुल मिलाकर इनके द्वारा शैक्षिक सपोर्ट का कार्य किया ही नहीं जाता। दूसरी तरफ पिछले कई वर्षों से विभाग में पुराने एबीआरसी ही जमे पड़े हैं। विभागीय परीक्षा नहीं होने पर शिक्षक संघ द्वारा अपनी आपत्ति दर्ज कराई जा रही थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


- डीएम के आदेश के बाद सह समन्वयकों को कार्यमुक्त किया जाएगा। शीघ्र ही विभागीय परीक्षा का आयोजन कराकर नए एबीआरसी चयनित कर तैनात किए जाएंगे।      
- रेखा सुमन, बीएसए हाथरस
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed