फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathras beggar found Apple laptop in litter

भिखारी को कूड़े में मिला एप्पल का लैपटॉप

Thu, 01 Jun 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
hathras beggar  found  Apple laptop in litter
f - फोटो : getty images
एक भिखारी ने एप्पल के कीमती लैपटॉप को कूड़े में मिलने की बात कहकर पुलिस को सकते में डाल दिया है। पुलिस भिखारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर  रही है।
विज्ञापन


खुद को लहरा गांव का रहने वाला बता रहे भिखारी भुजंगी का कहना है कि उन्हें गांव के पास कूड़े के ढेर और घासफूस के पास यह लैपटॉप मिला है। देखने में तीन-चार साल पुराने लग रहे एप्पल के इस लैपटॉप की कीमत बाजार में हजारों में है। भिखारी ने भी इसे बेचकर कुछ रकम जुटाने की कोशिश की। वह नयागंज में एक दुकान पर लैपटॉप बेचने पहुंचा। भिखारी के हाथ में एप्पल कंपनी का लैपटॉप देखकर दुकानदार का माथा ठनका।
विज्ञापन


भिखारी केवल एक हजार रुपये में लैपटॉप देने की बात कह रहा था। दुकानदार ने होशियारी से काम लिया और भिखारी के लालच में नहीं आया। उसने तुरंत यूपी 100 को फोन किया और पूरी बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी भिखारी और लैपटॉप को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भिखारी ने सड़कों से चुन-चुनकर जो सामान इकट्ठा किया था, वह भी थाने लाया गया। इस सामान की जांच-पड़ताल की गई। लैपटॉप की जांच सर्विलांस टीम से कराई जाएगी। लैपटॉप को कूड़े में फेंके जाने या उसके सड़क पर अचानक मिल जाने की बात  पुलिस के गले नहीं उतर रही है। भिखारी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed