फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathraa Roadways bus hit car at Express Way, six die

एक्सप्रेस वे पर कार को रोडवेज बस ने रौंदा, छह की मौत

Thu, 01 Jun 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
hathraa Roadways bus hit car at Express Way, six die
हादसा - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद/हाथरस। यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव मिढ़ावली के पास बुधवार देर रात सड़क किनारे खड़ी कार को बुलंदशहर डिपो की तेज रफ्तार बस ने बुरी तरह रौंद दिया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बस कार के ऊपर चढ़ गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पंाच लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई और एक डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों और पुलिस ने घायलाें को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगला अमान के रहने वाले मुरारीलाल बीते कुछ वर्षों से परिवार के साथ इस समय थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव किशन नगर में रह रहे हैं। मुरारीलाल का परिवार बुधवार को वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन को गया था। परिवार के लोग दर्शन कर देर रात फोर्ड फीगो कार से एक्सप्रेस-वे के रास्ते से फीरोजाबाद की ओर लौट रहे थे। कार ठसाठस भरी हुई थी और उसमे एक मासूम समेत नौ लोग सवार थे। सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली के किसी को लघुशंका हुई तो कार को सड़क किनारे खड़ा किया गया। सड़क पर घना अंधेरा पसरा था।
विज्ञापन


इससे पहले कि कार में सवार लोग लघुशंका के लिए उतरते, पीछे से आ रही बुलंदशहर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस (यूपी 14 एफटी 7043) ने कार को रौंद डाला। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस हादसे के बाद कार के ऊपर चढ़ गई। बस के बोझ से कार दबकर कबाड़ हो गई और उसके अंदर मौजूद लोग तड़पने लगे। वहीं हादसे के बाद बस में मौजूद यात्री मौके से खिसक लिए। चालक भी भाग निकला। किसी यात्री ने कार के अंदर घायलों की चीख-पुकार सुनी और एक्सप्रेस-वे के कर्मियाें को हादसे की सूचना दी। काफी देर बाद एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सादाबाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने किसी तरह कार में सवार लोगों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवाराें में केवल संदीप की पत्नी संगीता, डेढ़ साल का उनका बेटा गुड्डा और भूरा पुत्र गिरीश चंद्र की सांसें चल रही थी। बाकी छह मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। इनमें मुरारीलाल की पत्नी मनीषा, बेटा विपिन, हीरो, बेटी हीरा और सपना हैं। जबकि मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले संदीप पुत्र जगदीश कुमार की हादसे में मौत हुई है। संदीप को छोड़कर बाकी घायल और मृतक किशन नगर, फिरोजाबद के रहने वाले हैं। मौके पर एसपी घुले सुशील भी पहुंच गए और अपनी देखरेख में राहत कार्य कराया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सादाबाद पुलिस ने मुरारीलाल की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed