{"_id":"59cfe0d54f1c1bc8538b53b9","slug":"gangrape-lawsuit-filed-by-woman-in-lift-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
चलती कार में महिला से गैंगरेप
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले की निवासी एक महिला ने कार में लिफ्ट देने के बाद कार में सवार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोर्ट से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अर्जुन उर्फ रिंकू, किशन सिंह उर्फ गुल्लू, इंद्रजीत उर्फ बिट्टू और रनवीर के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरहन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता आरोपियों का केवल नाम ही जानती है, इसलिए पुलिस ने दर्ज मुकदमे में आरोपियों के पता का उल्लेख नहीं किया है।
महिला के मुताबिक वह पांच मई को दवा लेने हाथरस आई थी और दवा लेकर शाम को वह आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के लिए रवाना हुई। जलेसर अड्डे पर उसे एक कार सवार ने आवाज देकर आगरा के लिए चलने के बारे में पूछा। महिला भरोसा कर कार में बैठ गई। इस कार में पहले से पांच-छह लोग सवार थे। कुछ देर बाद कार सीवेज फार्म के पास पहुंची, तब तक शाम होने लगी थी। कार सवार लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
सभी आरोपी एक-दूसरे से परिचित थे और नाम लेकर एक दूसरे से बात कर रहे थे। महिला ने कार से उतरने की कोशिश शुरू कर दी। इस पर आरोपी कार को जलेसर रोड पर एक सीवेज फार्म में ले गए। महिला शोर मचाने लगी तो एक कार सवार ने उसके मुंह पर अंगोछा रख दिया और इसके बाद सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अंगोछा हटाए जाने पर महिला ने शोर मचा दिया। इससे कुछ राहगीर मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए। महिला ने इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया था। 15 मई को इस बारे में एसपी सुशील घुले को भी शिकायत की गई थी। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी।