फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   gangrape in sikendrarau

सिकंदराराऊ में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 27 Oct 2015 11:45 PM IST
hathras
hathras Updated Tue, 27 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
gangrape in sikendrarau
सिकंदराराऊ/हाथरस (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र की चौकी अगसौली के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की के साथ दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उस समय रेप किया, जब वह खेत में गई हुई थी। मंगलवार को घटना की रिपोर्ट पीड़िता के भाई ने एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए हाथरस भेजा है। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

किशोरी सोमवार की शाम को अपने खेत स्थित बुर्जी से भुस निकाल रही थी कि तभी गांव के एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया। किशोरी चीखती, उससे पूर्व युवक के साथ दो अन्य युवकों ने उसका मुंह दबा लिया। तीनों ने उससे दुष्कर्म किया और चुप रहने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने घर आकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। रात्रि में ही परिजनों के साथ किशोरी कोतवाली आ रही थी तो परिजनों को डराकर उन्हें आने से रोक दिया गया।  मंगलवार को किशोरी अपने परिजनों के साथ कोतवाली आई। पीड़िता के भाई ने कमरुद्दीन तथा दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर पुलिस जब तक गांव में पहुंची, तब तक आरोपी का पूरा परिवार गांव छोड़कर भाग चुका था।
विज्ञापन

हिंदूवादियों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगः चौकी अगसौली के दारोगा जब पीड़िता से पूछताछ कर रहे थे। तभी हिंदूवादी वहां पहुंच गए। आरोप है कि दारोगा किशोरी से आपत्तिजनक सवाल पूछ रहे थे। हिंदूवादियों ने ऐतराज किया तो दारोगा चुप हो गया। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह चौहान और सत्यप्रकाश यादव ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की  मांग  की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed