फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gang raped by Gun point

तमंचे के बल पर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 28 Sep 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 28 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gang raped by Gun point
demo pic
 कोतवाली हसायन के एक गांव में महिला को अकेली देख गांव के ही पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिला अस्पताल में भर्ती महिला के बयान एएसपी और सीओ ने लिए।  
विज्ञापन


हसायन क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति किसी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। सास ससुर दिल्ली में रहते हैं। महिला घर पर अकेली रहती है। इसी बात का फायदा उठाते हुए बुधवार की रात को पांच लोग उसके घर में दाखिल हो गए और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए, उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घटना के बाद एक व्यक्ति ने महिला को रात को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ सदर सुमन कनौजिया गुरुवार की शाम अस्पताल पहुंची और महिला से घटना की पूरी जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। महिला ने उसके साथ पांच लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी पूछताछ के दौरान दी है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हसायन में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  

-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed