फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gang rape with fifty-five-year-old woman

पचपन वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 13 Nov 2018 12:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 13 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with fifty-five-year-old woman
रेप - फोटो : self
 थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव के निकट तीन नामजदों ने एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप किया। यह उसे काम कराने के बहाने अपने साथ ले गए थे। पीड़िता जैसे-तैसे इनके चंगुल से निकल कर आई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियोें को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया है।  
विज्ञापन

शहर के हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला की करीब 55 वर्षीय एक महिला को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र का एक व्यक्ति अपने साथ रविवार को यह कहकर ले गया कि उसे अपने घर पर पूड़ी बनवानी हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी पहले से उक्त महिला को जानता था, इसलिए महिला उसके साथ चली गई।
विज्ञापन


वहां पहले से ही इसी गांव के दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि इन तीनों ने इसी गांव के निकट खेत में इस महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जैसे-तैसे वहां से निकल कर आई और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की तहकीकात की। पीड़िता ने महेश, प्रवीन, मोनू के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर इन तीनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed