फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four pirate arrested including 10 tractors stolen

चोरी के 10 ट्रैक्टरों सहित चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Four pirate arrested including 10 tractors stolen
चोरी के दस ट्रैक्टर तथा चार गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नगरिया गांव निवासी शातिर ट्रैक्टर चोर गैंग से खरीदे गए चोरी के विभिन्न कंपनी के दस ट्रैैक्टरों को कोतवाली पुलिस ने एसओजी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बरामद कर लिया। चोरी के ट्रैक्टर खरीदने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए ट्रैक्टरों की कीमत लाखों में आंकी गई है। पुलिस गैंग के सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी हाथरस ने पुलिस टीम को इस सफलता के लिए दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


मथुरा के गांव छाता नगरिया निवासी ग्याप्रसाद पुत्र नामालूम ट्रैक्टरों के बड़े चोरों के गैंग को संचालित करता है। इसका गैंग राजस्थान और उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर चोरी कर उन्हें बेचता है। क्षेत्र के मानपाल पुत्र भूदेव निवासी पचौं, भूपाल सिंह पुत्र रेवती बघेल पचौं, प्रमोद पुत्र रूप सिंह निवासी पचौं, ऋषिपाल पुत्र हनुमानदास निवासी पचौं, जागेंद्र पुत्र रामवीर निवासी पचौं, भगवानदास पुत्र नामलूम निवासी पचौं, यामीन पुत्र नामालूम निवासी टीकरी कलां, देवेंद्र उर्फ मल्ल पुत्र मोहर सिंह निवासी टीकरी कलां, लालाराम पुत्र किशनलाल निवासी पचौं, अवनीश पुत्र वीरपाल निवासी टीकरी कलां, हरिओम पुत्र उदयपाल निवासी टीकरी कलां का इस गैंग से किसी तरह संपर्क हो गया।
विज्ञापन


पहले एक चोरी का ट्रैक्टर क्षेत्र में आया। उसके इंजन चैसिस के नंबर मिटाकर जाली आरसी तैयार कराई गई। इसके बाद एक-दूसरे से संपर्क कर चोरी के दस ट्रैक्टर लोगों ने खरीदे। इस मामले को लेकर कोतवाल मनोज कुमार शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी। पुलिस काफी समय से मामले की गुप्त जांच कर रही थी। जांच में धीरे-धीरे एक, दो नहीं, बल्कि पूरे दस चोरी के ट्रैक्टरों का मामला प्रकाश में आया। गुप्त रूप से ट्रैक्टरों पर पड़े नंबरों की आरटीओ कार्यालय से जांच की गई तो नंबर फर्जी निकले। इसके बाद कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम गजराज सिंह, इंस्पेक्टर एसओजी महेश चंद्र यादव, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई मुन्नालाल, शीलेश कुमार, कमरुद्दीन, विनय, गिरीश, वीरेश, संदीप, भूपेंद्र, नागेंद्र, उपेंद्र एसओजी आदि ने क्षेत्र से दस ट्रैक्टरों को बरामद करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टरों की कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। पुलिस ने देवेंद्र, लालाराम, अवनीश, हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी भागने में कामयाब रहे। एसपी हाथरस जयप्रकाश ने पुलिस टीम के लिए दस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। यह बात प्रकाश में आई है क्षेत्र में चोरी की सैकड़ों बाइक फर्जी आरसी के आधार पर चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने 27 चोरी की बाइकें बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed