फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four firing accused arrested in 24 hours

फायरिंग के चारों आरोपियों को 24 घंटे में दबोचा

Sun, 24 Mar 2019 12:25 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 24 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four firing accused arrested in 24 hours
कोतवाली पुलिस द्वारा तमंचों के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। कोतवाली के गांव जिमिसपुर में शुक्रवार को हुए फायरिंग मामले में नामजद चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में तीन तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में एक महिला और एक पुरुष को छर्रे लगे थे। वहीं शांतिभंग के मद्देनजर विभिन्न इलाकों से 16  लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली के गांव में 10 को एक बरात आई थी। उसमें दिल्ली से एक गांव की लड़की आई थी। गांव के एक लड़के ने उसका मोबाइल मांग लिया। कई बार मांगने पर भी नहीं दिया। शुक्रवार की सुबह लड़की के पिता मोबाइल मांगने गए तो गालियां देने लगा। विरोध करने पर विपिन पुत्र महेश यादव, विष्णु पुत्र महेश यादव, उमेश पुत्र टीकम सिंह, विजयपाल पुत्र सुभाष ने उससे मारपीट की। जब विवाद बढ़ा तो चारों तमंचे से फायरिंंग करने लगे। इस दौरान छर्रा बीच बचाव करने आये मुकेश पुत्र इंद्रकेश, मिथलेश पत्नी रविन्द्र सिंह को लग गई। जिससे दोनों जख्मी हो गए। मामले की रिपोर्ट नरेश पुत्र मटरू सिंह ने चारों के खिलाफ दर्ज कराई थी। शनिवार की प्रात: कोतवाल डीके सिसौदिया, अरविंद ने एटा रोड स्थित एक भट्ठे के पास से चारों को दबोच लिया। सभी बाहर भागने की फिराक में थे। उनके पास से एक पौनिया 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर तथा कारतूस बरामद किया गया। सभी को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं शांतिभंग में कोतवाली पुलिस ने गांव नगलाजलाल, नाई नगला ताहर व कई अन्य गांवों के सोपाली पुत्र आशाराम, जयपाल पुत्र सोपाली, विनोद पुत्र सोपाली, रामनरेश पुत्र वीरी सिंह, महेश पुत्र बाबूराम, भगवान सिंह पुत्र नेत्रपाल, भूरे पुत्र भगवान सिंह, संतोष पुत्र शंकरपाल, पन्ना लाल पुत्र कालीचरन, हितेश पुत्र रवि, मंगल पुत्र बाबूराम, राकेश विष्णु पुत्र रामपाल, रवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed